Maharajganj: कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, कई कुंटल लहन किए नष्ट, दो लोग गिरफ्तार

महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र में पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने कई कुंटल लहन भी नष्ट किए हैं। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 10 January 2021, 6:18 PM IST
google-preferred

महराजगंजः फरेंदा पुलिस ने थाना क्षेत्र के भारीबैसी और नगेशरापुर में रविवार को अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई की है। बुलंदशहर में शराब के कारण हुई मौतों के बाद प्रदेश में भी पुलिस और प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ छापेमारी की है। इसके साथ ही कार्रवाई के दौरान कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने खेत और घर में छिपाकर रखे गए लहन को बाहर निकाला। 

पुलिस ने नष्ट किए लहन

कार्रवाई के दौरान करीब 22 कुंटल लहन नष्ट किया गया और शराब बनाने के उपकरण को भी तोड़ा गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब बनाने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 35 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Published : 
  • 10 January 2021, 6:18 PM IST

Advertisement
Advertisement