हिंदी
बलिया। जिले में आज से पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा (Police Constable Recruitment Exam) आरम्भ हो रही है। यह परीक्षा 24 व 25 अगस्त को समाप्त होगी। इसके बाद परीक्षा 30 व 31 अगस्त को होगी, जिसके लिए कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जहां 61000 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी, जिसमें करीब 12000 परीक्षार्थी प्रतिभाग करें
15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
परीक्षा के लिये 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है। परीक्षा को शांति ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन (Ballia Administration) व पुलिस महकमे ने पूरी तरह से कमर कस ली है। पुलिस ने तो पिछले दिनों पूरी एडवाइजरी जारी की है, जिसमें दलालों के बारे में सही सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की गई है। वहीं सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
परीक्षा को लेकर पुलिस सावधान
आपको बता दें कि 23, 24, 25 और 30, 31 अगस्त 2024 को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा होना सुनिश्चित है। यह परीक्षा पांच दिनों तक चलेगी, जो दो पालियों में सम्पन्न होगी। इसके लिये सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जायेगी, ताकि कोई परिंदा पर न मार सके। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस (Police) महकमा पूरी तरह से सचेत व सावधान है।
दलालों से बचने की अपील
इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों को पुलिस ने दलालों से सावधान रहने का अनुरोध किया है। साथ ही निर्देशित किया है कि बहुत से दलाल टाइप के लोग आपको यह झाँसा दे सकते हैं कि इतने रुपए दे दो तो तुम्हारा एग्जाम पास करवा देंगे या पेपर आउट कराने का जुगाड़ हमारे पास है। इतने रुपए दो, तो पेपर एग्जाम से पहले मिल जाएगा। ऐसे फ्रॉड और दलालों के झाँसे में न आएं। ये आपको धोखा देंगे। ऐसे फ्रॉड और दलालों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और सूचना सही होने पर सूचना देने वाले को 25 हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा। आप किसी भी प्रकार की सूचना 9454403014, 9454403018, 9454400655 नम्बर या व्हाट्सएप पर दे सकते है।
Published : 23 August 2024, 8:02 AM IST
Topics : Ballia Administration Ballia News ballia sp Police Constable Recruitment Exam UP Police पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा बलिया समाचार यूपी पुलिस