
महराजगंजः रविवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य महराजगंज आने वाले हैं। जहां वो 300 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पर उससे पहले आज समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव अमित चौबे, समाजवादी नेता गंगाराम यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है कि पूर्व में हुए सपा नेता जितेंद्र यादव हत्या कांड के मामले में समाजवादी नेता केशव प्रसाद मौर्य से मिलने की कोशिश कर रहे थे। जिसके लिए जिला प्रशासन ने डिप्टी उन्हें अनुमति नहीं मिलने के कारण डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को काला झंडा दिखाने जा रहे थे सपा के नेता।
तभी सूचना मिलते ही महराजगंज पुलिस ने सपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
Published : 1 March 2020, 1:49 PM IST
Topics : keshav prasad maurya Maharajganj pharenda Samajwadi Party uttar pradesh उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्या डिप्टी सीएम फरेन्दा महराजगंज