
गोरखपुर: जिले में सिकरीगंज (Sikriganj) थाना क्षेत्र के गोरखपुर एक्सप्रेसवे (Gorakhpur Expressway) पुल के पास से बीते शनिवार की शाम पांच चोरों को गिरफ्तार किया गया है। यह चोर ट्रांसफार्मर (Transfarmer) के कॉपर और एल्युमिनियम वायर, आयरन फ्रेम और ट्रांसफार्मर के अन्य सामान चुराकर बेचने के लिए कुई बाजार जा रहे थे। पुलिस ने इन्हें एक गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा और इनके पास से चोरी का सामान बरामद कर गिरफ्तार कर लिया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से 16 किलो कॉपर वायर, ट्रांसफार्मर के अंदर 26 किलो लगा लोहा पत्ती, एल्यूमीनियम वायर 6 किलो और ट्रांसफार्मर आयरन फ्रेम 60 किलो बरामद किया है।
संदेहियों से की पूछताछ
जानकारी के अनुसार, सिकरीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस (Police) को मुखबिर से सूचना मिली कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पास से पांच लोग चोरी का माल बेचने के लिए पल्सर (Pulsar) व स्कूटी गाड़ी से जा रहे हैं। पुलिस की टीम ने खदान के पास पहुंचकर संदेहियों से पूछताछ की।
ये चोर हुए गिरफ्तार
यहां चंदन पांडे (Chandan Pandey) पुत्र दिलीप पांडे ग्राम चांद पार थाना गोला, सत्येंद्र विश्वकर्मा पुत्र शेषनाथ विश्वकर्मा भैंसा बाजार थाना बांसगांव, सचिन मौर्य पुत्र राम सिंह मौर्य चांद पर थाना गोला, उमेश मौर्य पुत्र वीरेंद्र मौर्य चांदपार थाना गोला, रोशन कुमार पुत्र प्रेमचंद चांद पर थाना गोला बाजार एल्युमिनियम तार व केबल वायर के साथ मौजूद थे। पूछताछ करने पर आरोपित उक्त माल के संबंध में गोलमोल जवाब देने लगे। इससे पुलिस का शक पुख्ता हो गया और कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया और आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना निरीक्षक कमलेश कुमार (Kamlesh Kuamr), उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, उप निरीक्षक आसिफ परवेज, कांस्टेबल चंदन खरवार, कांस्टेबल मिथिलेश यादव, अमित कुमार सिंह व संदीप ने चोरी के माल के साथ उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
Published : 15 September 2024, 11:09 AM IST
Topics : Crime in Gorakhpur Gorakhpr Gorakhpur Expressway robbery Sikriganj कमलेश कुमार गोरखपुर गोरखपुर एक्सप्रेसवे सिकरीगंज