देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 55वीं पुण्‍यतिथ‍ि पर इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की सोमवार को 55वीं पुण्यतिथि है। श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस के तमाम नेता समेत तमाम अन्‍य दलों के नेता भी दिल्‍ली स्थित शांतिवन पहुंचे।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 May 2019, 11:15 AM IST

नई दिल्‍ली: पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि 27 मई को होती है। सोमवार को उनकी 55वीं पुण्‍य‍तिथि पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने श्रद्धांजलि दी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोहरा ने भी उन्हें श्रृद्धांजिलि दी। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी इस दौरान पंड़ित नेहरू को श्रृद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी के नेता मनमोहन सिंह ने भी उन्हें नमन कर याद किया।

इनके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हाम‍िद अंसारी, गुलाम नबी आजाद, सीएम राजस्‍थान अशोक गहलोत,  भी श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल रहे।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें याद करते हुआ जवाहर लाल नेहरू जी को श्रृद्धांजलि। उन्होंने आगे कहा कि हम देश के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान को कभी नहीं भूल सकते।

गौरतलब है कि आज ही के दिन वर्ष 1964 में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने दुनिया को अलविदा कहा था। उनका जन्म 14 नवंबर 1989 को हुआ था।  राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेहरू बहुत लोकप्रिय थे और उनके जैसी लोकप्रियता बहुत कम लोगों को हासिल हुई।

Published : 
  • 27 May 2019, 11:15 AM IST

No related posts found.