हिंदी
लुम्बिनी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर नेपाल दौरा जारी है। थोड़ी देर पहले ही पीएम मोदी नेपाल के लुम्बिनी पहुंचे, जहां नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने उनका स्वागत किया। लुम्बिनी पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने शेर बहादुर देउबा के साथ मायादेवी मंदिर में पूजा की और एक विशेष प्रार्थना सभा में शामिल हुए।
आज के नेपाल दौरे के दौरान पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पीएम मोदी यहां भारत और नेपाल की जनता को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी नेपाल में भारत की पहल पर बनाए जा रहे इंडिया इंटरनेशनल सेंटर फॉर बौद्ध कल्चर एंड हेरिटेज की आधारशिला रखेंगे। इस जगह बौद्ध परंपरा पर पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके अलावा पीएम मोदी 2566वें बुद्ध जयंती समारोह में भी शामिल होंगे। जहां पीएम मोदी बौद्ध विद्वानों-भिक्षुओं सहित नेपाल और भारत के लोगों को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी शाम को नेपाल से लखनऊ के लिये रवाना होंगे।
बता दें कि पीएम मोदी दिल्ली से कुशीनगर होते हुए नेपाल के लुम्बिनी गए। साल 2014 के बाद से ये पीएम मोदी की पांचवी नेपाल यात्रा है।
Published : 16 May 2022, 12:51 PM IST
Topics : Maya Devi temple Narendra Modi Prime Minister Sher Bahadur Deuba पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा माया देवी मंदिर लुम्बिनी शेर बहादुर देउबा