
नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली की अनुपस्थिति में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बतौर वित्त मंत्री आज 11 बजे अंतरिम बजट पेश करेंगे। अंतरिम बजट की प्रतियां संसद पहुंच चुकी है। पीयूष गोयल वित्त मंत्रालय पहुंच चुके हैं।
बता दें कि अरुण जेटली की तबियत इन दिनों खराब चल रही है जिसकी वजह से वो इलाज के लिए अमेरिका में हैं। उनकी जगह गोयल वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। उन्हें पिछले हफ्ते यह जिम्मेदारी दी गई थी।
मोदी सरकार में कार्यकारी वित्त मंत्री पीयूष गोयल आज सरकार का आखिरी बजट पेश करेंगे। माना जा रहा है कि इस बजट में किसानों और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए कई घोषणाएं की जा सकती हैं।
Published : 1 February 2019, 9:40 AM IST
Topics : अंतरिम बजट अरुण जेटली पीयूष गोयल वित्त मंत्री संसद