‘फिल्लौरी’ के निर्देशक ने स्टोरी के कॉपी करने की बात को किया खारिज

ऐसी खबरें आयीं कि यह फिल्म हॉलीवुड की एनिमेटड फिल्म ‘कॉर्प्स ब्राइड’ से मिलती जुलती है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 February 2017, 12:25 PM IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड में फिल्म ‘फिल्लौरी’ से बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे अंशय लाल ने कहा है कि फिल्लौरी किसी फिल्म की कॉपी नहीं, पूरी तरह ओरिजनल फिल्म है।
‘फिल्लौरी’ को लेकर अंशय ने कहा, “फिल्लौरी को लेकर मीडिया में जो खबरें आयीं है कि यह किसी विदेशी फिल्म की कहानी है, वह पूरी तरह गलत है। यह मुझे काफी हास्यास्पद लगता है और गुस्सा भी आता है कि पूरी टीम ने ओरिजनल स्टोरी पर इतनी मेहनत की है और सिर्फ ट्रेलर देख कर इसे कॉपी बताया जा रहा है।“
उन्होंने कहा, “यह अच्छी फीलिंग नहीं है क्योकि इसमें कहीं से कोई सच्चाई नहीं है।”

गौरतलब है कि हाल ही फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद मीडिया में ऐसी खबरें आयीं यह फिल्म हॉलीवुड की एनिमेटड फिल्म ‘कॉर्प्स ब्राइड’ से मिलती जुलती है।
इस रोमांटक कॉमेडी फिल्म की निर्माता बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा है। यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी। (वार्ता)

Published :  14 February 2017, 12:25 PM IST