Site icon Hindi Dynamite News

NEET PG Counselling: प्रदर्शनकारी डॉक्टरों और पुलिस के बीच झड़प, कई डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

NEET PG काउंसलिंग 2021 में हो रही देरी को लेकर हो रहा प्रदर्शन अब धीरे धीरे बड़ता ही जा रहा है। बता दें कि प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
NEET PG Counselling: प्रदर्शनकारी डॉक्टरों और पुलिस के बीच झड़प, कई डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

नई दिल्ली: दिल्ली के ITO पर डॉक्टरों की तरफ से किया जा रहा प्रदर्शन अब धीरे धीरे बड़ा हो गया है। बता दें कि NEET PG काउंसलिंग 2021 में हो रही देरी को लेकर प्रदर्शन डॉक्टरों को पहले तो दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। वहीं अब दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दिल्ली के IP एस्टेट पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। 

प्रदर्शनकारी सभी डॉक्टरों के खिलाफ धारा 353, 332,147, 149, 279, 270, 186,148 और 3 प्रिवेंशन ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने अपने आंदोलन से ITO के पास वाले रोड को पूरा ब्लॉक कर रखा था। जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को दिल्ली पुलिस ने रोड से बलपूर्वक हटा दिया। इस दौरान पुलिस और डॉक्टर्स के बीच हल्की झड़प भी हो गई है।

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को हटाती पुलिस

इस झड़प में 7 पुलिस वालों को मामूली चोटे भी आई है। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों रोड से हटाते हुए पुलिस ने 12 डॉक्टरों का हिरासत में ले लिया, जिन्हें कुछ समय बाद ही छोड़ दिया गया। मालूम हो कि सोमवार की सुबह 8 बजे से ही बहादुरशाह जाफरमार्ग पर 70 से 80 डॉक्टरों ने NEET PG काउंसलिंग 2021 में देरी को लेकर प्रदर्शन करते हुए एक साइड के रोड को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया था। 
 

Exit mobile version