खुशखबरीः आज फिर गिरे पेट्रोल- डीजल के दाम..जानिये अब कितनी आईं गिरावट

पेट्रोल- डीजल के दामों में जिस तरह से तेजी से उछाल आया था। अब उस गति से तो नहीं लेकिन धीरे- धीरे तेल के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। इससे आम जनता को थोड़ी बहुत राहत महसूस हो रही है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें आज कितने गिरे पेट्रोल- डीजल के रेट

Updated : 11 November 2018, 1:50 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस तरह से पेट्रोल- डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई इसका असर पूरी तरह से घरेलू बाजार में पड़ा। इससे लोगों में सरकार के प्रति काफी रोष देखा गया। लेकिन अब पेट्रोल- डीजल के दाम धीरे- धीरे नीचे आ रहे हैं।  रविवार को भी दामों में गिरावट देखी गई। पेट्रोल 16 पैसे प्रति लीटर तो डीजल 12 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। इस गिरावट से अब दिल्ली में पेट्रोल 77.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 72.46 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।     

यह भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ चुनाव में नक्सलियों का अड़ंगा.. वोटिंग से पहले सीरियल ब्लास्ट, सुरक्षा बलों पर हमला     

 

 

दिल्ली- मुंबई में वाहन चालकों को राहत

 

यह भी पढ़ेंः फिर गिरे सोने के भाव.. चांदी भी फिसली, जानिये अब क्या है नये रेट  

मुंबई में अब पेट्रोल 16 पैसे और डीजल 13 पैसे सस्ता हुआ है। रविवार को आर्थिक नगरी में पेट्रोल 83.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.92 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। इससे पहले भी शनिवार को पेट्रोल- डीजल के दामों में गिरावट देखी गई थी। पिछले महीने पेट्रोल- डीजल की कीमतों में जिस तरह से तेजी से उछाल आया था उससे लोगों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया था। इसके साथ ही अब धीरे-धीरे तेल के दाम गिर रहे हैं।

Published : 
  • 11 November 2018, 1:50 PM IST

Related News

No related posts found.