पीयरलेस समूह के प्रबंध निदेशक पद्मश्री सुनील कांति रॉय का 78 वर्ष की उम्र में निधन, जानिये उनके बारे में

कोलकाता के वित्तीय सेवा प्रदाता पीयरलेस समूह के प्रबंध निदेशक (एमडी) सुनील कांति रॉय का यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों से यह जानकारी मिली। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर

Updated : 9 May 2022, 6:28 PM IST
google-preferred

कोलकाता: कोलकाता के वित्तीय सेवा प्रदाता पीयरलेस समूह के प्रबंध निदेशक (एमडी) सुनील कांति रॉय का यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों से यह जानकारी मिली। सूत्रों के मुताबिक, पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 78 वर्षीय रॉय वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

रॉय की तबीयत बिगड़ने के बाद सात मई को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और रविवार की रात उनका निधन हो गया। उन्होंने 1985 में अपने बड़े भाई बी के रॉय की मृत्यु के बाद पीयरलेस समूह की जिम्मेदारी संभाली थी।

कोलकाता के महापौर फिरहाद हाकिम ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “पद्मश्री सुनील कांति रॉय के निधन पर गहरा दुख हुआ। उनके निधन से बंगाल में व्यापार के एक युग का अंत हो गया। उनके मित्रों और परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ (भाषा) 

Published :  9 May 2022, 6:28 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement