Tripura: रेलवे ने त्रिपुरा को दी बड़ी सौगात, जानिए क्या है ये सौगात

रेलवे ने त्रिपुरा को तीन विशेष ट्रेन आवंटित की हैं, जिसके जरिए लोग अयोध्या के राम मंदिर में पूजा करने के लिए उत्तर प्रदेश जा सकेंगे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 20 January 2024, 6:00 PM IST
google-preferred

अगरतला: रेलवे ने त्रिपुरा को तीन विशेष ट्रेन आवंटित की हैं, जिसके जरिए लोग अयोध्या के राम मंदिर में पूजा करने के लिए उत्तर प्रदेश जा सकेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अगरतला से अयोध्या तक विशेष ट्रेन उपलब्ध कराने के लिए एक पत्र लिखा था, जिसके बाद पूर्वोत्तर राज्य को यह तीन विशेष ट्रेन उपलब्ध कराई गईं।

यह भी पढ़ें: ओडिशा में राष्ट्रपति ने तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जन्मस्थान के करीबी गांव तक की यात्रा की

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार भाजयुमो की त्रिपुरा इकाई के महासचिव राणा घोष ने बताया, ''रेलवे ने राज्य के राम भक्तों को अयोध्या जाने और भगवान राम की पूजा करने के लिए तीन विशेष ट्रेन आवंटित की हैं। ये ट्रेन 31 जनवरी, 21 फरवरी और 27 फरवरी को राज्य से अयोध्या के लिए रवाना होंगी।''

उन्होंने कहा कि अयोध्या जाने वाली प्रत्येक ट्रेन में राज्य के 1,640 यात्री सवार होंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में पार्टी नेताओं और समर्थकों को प्राथमिकता मिलेगी।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला हुए विराजमान, यहां देखें प्रभु राम की मनमोहक छवि

उन्होंने कहा, ''पार्टी नेताओं के अलावा राम भक्तों को भी भगवान राम की पूजा करने के लिए अयोध्या जाने वाली ट्रेन में सवार होने का मौका मिलेगा। लगभग पांच हजार तीर्थयात्री 27 फरवरी तक राम मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।''

एक अधिकारी ने बताया कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्जी और वरिष्ठ नेताओं के 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की संभावना नहीं है।

Published : 
  • 20 January 2024, 6:00 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement