संसद के मानसून सत्र जल्द शुरू होने की संभावना, खास नियमों का रखना होगा ध्यान..

जल्द ही संसद के दोनों सदनों का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इसके लिए महासचिवों को जरूरी इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 July 2020, 2:35 PM IST

नई दिल्लीः संसद के दोनों सदनों के महासचिवों को आने वाले मानसून सत्र के लिए तैयारी करने के आदेश दिए हैं। 

शनिवार को आने वाले मानसून सत्र के लिए जरूरी इंतजाम करने के लिए कहा गया है। कोरोना वायरस के कारण इस बार संसदों की बैठक में कई बदलाव देखे जाएंगे। इस बार संसद बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा जाएगा। 

खबरों के मुताबिक लोकसभा और राज्यसभा के शीर्ष अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है कि दोनों सदनों की बैठक उनके संबंधित चैंबरों से ही संचालित होने की संभावना है। मानसून सत्र की तारीख अभी तय नहीं हुई है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि सत्र निश्चित रूप से 22 सितंबर से पहले शुरू होगा, क्योंकि संसद के दो सत्रों के बीच छह महीने से अधिक का समय अंतराल नहीं हो सकता।

Published : 
  • 12 July 2020, 2:35 PM IST