
अयोध्या: अयोध्या में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) के एक जवान की शुक्रवार सुबह गोली लगने से मौत हो गयी ।
कांस्टेबल कुलदीप त्रिपाठी (24) पीएसी की 25वीं बटालियन में तैनात थे। बताया जाता है कि उन्हें अपने ही सर्विस हथियार से गोली लगी है ।
अयोध्या के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना का मामला है, क्योंकि इंसास राइफल से गोली चलने से कुछ क्षण पहले कांस्टेबल को अपनी बंदूक साफ करते देखा गया था।
कुमार ने कहा कि पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही हैं ।
Published : 26 August 2023, 2:03 PM IST
Topics : अयोध्या गोली पीएसी जवान फायर मौत यूपी पुलिस राम मंदिर