हिंदी
लखनऊः चिनहट स्थित टी ऑक्सीजन प्लांट में बुधवार दोपहर ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर फटने से भीषण ब्लास्ट हो गया। जिससे वहां काम कर रहे 10 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दो की मौत हो गई है।
सभी को गोमतीनगर स्थित लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। ऑक्सीजन प्लांट पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम है। फंसे हुए लोगों को घटना स्थल से निकाला जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, ऑक्सीजन प्लांट पर यह हादसा रिफिलिंग के दौरान गैस लीकेज की वजह से हुआ है।
मौके पर पहुंचे डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि घटना तीन बजकर 30 मिनट की है, एक सिलिंडर के ब्लास्ट होने की वजह से तीन लाेगों के आहत व पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। साथ ही टेक्नीकल टीम व सीएफओ द्वारा जांच की जा रही है। अभी घायलों की शिनाख्त की जा रही है जैसे ही डिटेल मिलती है अवगत करा दिया जाएगा।
Published : 5 May 2021, 5:56 PM IST
Topics : blast Lucknow uttar pradesh उत्तर प्रदेश ऑक्सीजन रिफिल प्लांट गोमतीनगर चिनहट टी ऑक्सीजन प्लांट ब्लास्ट लखनऊ