Accident in Deoria: साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार गड्ढे में गिरी, एक की मौत

यूपी के देवरिया में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 December 2024, 9:31 PM IST

देवरिया: जनपद में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए कब्जे में ले लिया। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक पथरदेवा थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीश मुंडेरा चौराहे पर मंगलवार की शाम साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित तेज रफ़्तार कार गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

कार सवार बरियारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी बुजुर्ग गांव के निवासी थे, जिसमें मौके पर कार सवार दीपक यादव की मौत हो गई। वहीं ओमप्रकाश व पप्पू समेत अन्य घायलों का इलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में कराया गया। 

Published :  10 December 2024, 9:31 PM IST