
निचलौल (महराजगंज): निचलौल के झुलनीपुर में बोलेरा की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। झुलनीपुर खड्डा नहर मार्ग पर ग्राम चंदा गुलरभार के समीप एक बोलरो की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई जबकि दूसरा सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से निचलौल सीएचसी केंद्र में भर्ती करवाया गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक बंधन पाल और अजय पाल दोनों सगे बाप के बेटे एक साथ बाइक से झुलनीपुर से अपने गांव कडूहिया थाना खड्डा कुशीनगर के लिए जा रहे थे। चंदा गुलरभार नदी के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया।
बोलेरो की ठोकर लगने से दोनों बाइक सवार नीचे गिर गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से निचलौल सीएचसी केंद्र एंबुलेंस की सहायता से भिजवाया गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने बंधन पुत्र जितिया को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं अजय पाल का इलाज चल रहा है।
Published : 5 December 2024, 6:59 PM IST
Topics : Dynamite News Maharajganj Manoj Tibrewal Aakash Person uttar pradesh झुलनीपुर निचलौल निचलौल क्षेत्र बोलेरो मौत