हिंदी
नई दिल्ली: नजदीक आते लोकसभा चुनाव के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेजी से बढ़ती जा रही है। भाजपा ने कुछ महीनों पहले ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर आगे बढ़ने की बात की, जिस पर उच्च स्तरीय समिति भी गठित की गई है। अब ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर कांग्रेस ने अपना रुख साफ कर दिया है। कांग्रेस ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विचार का कड़ा विरोध किया है और इसके लिए बनी समिति को भंग करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: खरगे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना ,अमृत काल से ज्यादा शिक्षा काल की जरूरत
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को साफ किया कि उनकी पार्टी ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के खिलाफ है।
खरगे ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाये रखने के लिए, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विचार को छोड़ देना चाहिए और उच्च स्तरीय समिति को भंग कर दिया जाना चाहिए।
खरगे ने कहा कि उच्च स्तरीय समिति यह कहने में ईमानदारी बरतनी चाहिए कि वे जो प्रयास कर रहे हैं वह संविधान की बुनियादी संरचना के खिलाफ हैं।
Published : 19 January 2024, 2:58 PM IST
Topics : Congress kharge One Nation One Election stood एक राष्ट्र एक चुनाव कांग्रेस नई दिल्ली लोकसभा चुनाव विरोध