महराजगंज: स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

महराजगंज जिले में स्कॉर्पियो और बाइक की जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी ख़बर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 January 2023, 3:04 PM IST

महराजगंजः सिसवा-घुघली मार्ग पर बीती रात स्कॉर्पियो व बाइक की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिये उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

बाइक से घूमने निकले थे दोनों युवक 
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सिसवा के वार्ड नम्बर 12 सेनानी नगर निवासी जसवीर 20 वर्ष व इसी मुहल्ले के रतन 20 वर्षीय के साथ बाइक से बाईपास मार्ग होकर घुमने जा रहे थे। बाइक से दोनों युवक जैसे ही अशर्फी गेस्ट हाउस पहुंचे थे कि तभी सबया की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो से बाइक सवार की भिड़ंत हो गई।  दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे।

इस हादसे में घायल जसवीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल रतन को पुलिस ने एंबुलेंस से सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। जहा हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला रेफर कर दिया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोठीभार थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही स्कार्पियों को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चार पहिया वाहन चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया है।

Published : 
  • 2 January 2023, 3:04 PM IST

No related posts found.