झारखंड में अगले साल एक करोड़ पौधे लगाए जाएंगे: राज्यपाल

झारखंड के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को कहा कि राज्य में अगले साल एक करोड़ पौधे रोपे जाएंगे।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 June 2023, 10:13 AM IST

रांची: झारखंड के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को कहा कि राज्य में अगले साल एक करोड़ पौधे रोपे जाएंगे।

राधाकृष्णन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 10 प्रतिशत पौधे नीम के होंगे।

उन्होंने कहा, “प्रदेश में अगले साल एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। उसमें से 10 प्रतिशत नीम और शेष 90 प्रतिशत फलदार वृक्ष होंगे ताकि लोगों को मुफ्त में फल उपलब्ध हो सकें।”

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य हरियाली का प्रतीक है और यहां के लोग वृक्षों की पूजा करते हैं।

 

Published : 
  • 6 June 2023, 10:13 AM IST

No related posts found.