
महराजगंज: निचलौल में सिटी क्लब द्वारा आयोजित निचलौल महोत्सव के पहले दिन 51 मीटर लंबे तिरंगे के साथ लोगों ने वंदे मातरम यात्रा निकाली।
इस यात्रा में दर्जन भर के स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया साथ ही भारी संख्या में स्थानीय निवासी भी शामिल हुए। इस यात्रा में मौजूद लोगों ने वंदे मातरम का नारा भी लगाया।
इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।
Published : 29 December 2018, 4:08 PM IST