रामनवमी पर महराजगंज के श्रीराम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, जानिये पूरा अपडेट

रामनवमी के अवसर पर जनपद के श्री रामजानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

Updated : 6 April 2025, 6:16 PM IST
google-preferred

महराजगंज: रामनवमी के पावन पर्व पर नगर के सिविल लाइन स्थित श्री राम जानकी मंदिर में आध्यात्मिक उल्लास और धार्मिक आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला।

इस शुभ अवसर पर मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीराम की नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से संपन्न की गई। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के साथ-साथ भव्य तिलकोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

पूजा करते भक्तगण 

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की मुख्य यजमान पुष्पालता सिंह, पत्नी पी के सिंह रहीं. जिनके कर-कमलों से भगवान श्रीराम की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठित किया गया।

इस धार्मिक विधि को संपन्न कराने के लिये आचार्य सूरज मिश्र एवं पंडित दीनानाथ मिश्रा के मार्ग दर्शन में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना का क्रम आरंभ हुआ।

 

मंदिर प्रांगण घंटियों की गूंज, शंखनाद और राम नाम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। जिससे वातावरण भक्तिमय बन गया। दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव का विशेष आयोजन किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस शुभ मुहूर्त पर भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप का विधिवत तिलक कर पुष्प वर्षा एवं भजन-कीर्तन के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य किया और प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।

प्राण प्रतिष्ठा एवं जन्मोत्सव के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्ति भाव से सेवा की।

इस अवसर पर मंदिर समिति के संरक्षक रामेश्वर चौधरी, अध्यक्ष बद्रीधर द्विवेदी, रमेश निगम, दुर्गेश यादव, ज्ञानेश कुमार, मनोज जायसवाल, हिमांशु तिवारी, नितिन सिंह, मंदिर के पुजारी धनंजय मिश्रा सहित कई गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Published : 
  • 6 April 2025, 6:16 PM IST

Advertisement
Advertisement