संपत्ति विवाद: 82 वर्षीय वृद्ध की हत्या में बहू गिरफ्तार

पंजाब के होशियारपुर में मुकेरियां पुलिस ने एक 82 वर्षीय वृद्ध की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए उनकी बहू को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 December 2022, 4:15 PM IST

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर में मुकेरियां पुलिस ने एक 82 वर्षीय वृद्ध की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए उनकी बहू को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित रूप से संपत्ति विवाद के कारण हत्या की साज़िश रची थी।

पुलिस ने आज यहां जारी बयान में बताया कि विधि चांद पर दो नकाबपोश लोेगों ने 24 दिसंबर को घर में घुसकर तीक्ष्ण हथियारों से वार कर बुरी तरह ज़ख्मी कर दिया था।

विधि चांद को मुकेरियां के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उन्हें लुधियाना डीएमसी अस्प्ताल और फिर पीजीआई, चंडीगढ़ भेजा गया। पीजीआई में मंगलवार को उनकी मौत हो गई।(वार्ता)

Published :  30 December 2022, 4:15 PM IST