हिंदी
कटक: न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह ने बुधवार को उच्च न्यायालय के 33वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
राज्यपाल रघुबर दास ने यहां ओडिशा उच्च न्यायालय के परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।
यह भी पढ़ें: उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बीजद सांसद अनुभव मोहंती के पत्नी से तलाक को मंजूरी दी
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सिंह का जन्म 20 जनवरी, 1963 को हुआ था और वह दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की डिग्री पूरी करने के बाद 1990 में वकील के रूप में नामांकित हुए। वह 1998 में केंद्र सरकार में अतिरिक्त स्थायी वकील के रूप में नियुक्त हुए और अक्टूबर 2001 तक इस पद पर बने रहे।
उन्होंने बताया कि सिंह ने बिहार में अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में भी काम किया और अप्रैल 2012 में पटना उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली।
यह भी पढ़ें: उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली हरियाणा की याचिका पर जवाब दे केंद्र
सिंह ने फरवरी 2023 में पटना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला।
सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते सप्ताह भारत के प्रधान न्यायाधीश के साथ परामर्श के बाद उन्हें उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया।
Published : 7 February 2024, 2:09 PM IST
Topics : Chakradhari Sharan Singh Chief Justice High Court Odisha उच्च न्यायालय ओडिशा कटक न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण मुख्य न्यायाधीश