सपा ने कहा- विधानसभा में मुख्यमंत्री के वक्तव्य से संतुष्ट नहीं

सदन स्थगित होने के बाद पत्रकारों से बोलते हुए सपा नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा की रेप के मामले में यूपी दुनिया भर में 1 नम्बर पर है। जबकि भारत 5 वें नम्बर है।

Updated : 18 December 2019, 4:32 PM IST
google-preferred

लखनऊ: सपा नेता राम गोविंद चौधरी ने आज कहा कि यूपी की छवि बढ़ती बलात्कार की घटनाओं से खराब हो रही हैं। सीएम को अपराध के आंकड़ों पर झूठ नही बोलना चाहिए और अगर नैतिकता बची है तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

वहीं उन्होंने यह भी कहा की बढ़ते अपराधों के पीछे सपा का कोई हाथ नहीं है। भाजपा नेताओं के नाम खुद इस तरह के मामलों में सामने आ रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।