नोएडा: शादी के लिए दवाब बनाने पर युवक ने की प्रेमिका की हत्या

एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि प्रेमिका उस पर शादी का दबाव बना रही थी। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

Updated : 22 October 2018, 7:32 PM IST
google-preferred

नोएडा: शादी करने के लिए दबाव बनाने पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका की कथित रूप से हत्या कर दी और शव को सेक्टर 100 के पास फेंक दिया। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम को सेक्टर 100 के पास एक अज्ञात युवती का शव पुलिस को मिला था। बाद में उसकी शिनाख्त कुमारी सुजाता (30) के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें: नोएडा में बैंक लूटने पहुंचे बैखौफ बदमाशों ने दो गार्डों की कर डाली हत्या, क्षेत्र में भारी दहशत 

प्रतीकात्मक फोटो

 

अमित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की शाम आयी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान सुजाता के प्रेमी भारत पर संदेह हुआ। उसे सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में भारत ने बताया कि वह सुजाता के साथ लिव-इन में रह रहा था। इसी बीच भारत के परिजनों ने उसकी शादी किसी दूसरी लड़की से तय कर दी। सुजाता भारत पर शादी करने का दबाव बना रही थी। ऐसे में उसने सुजाता से छुटकारा पाने के लिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: UP STF ने कुख्यात हाईवे लुटेरों के गैंग का किया पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आज दोपहर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
 

Published : 
  • 22 October 2018, 7:32 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement