Noida: मुनाफा कमाने का लालच देकर लाखों की ठगी, इंजीनियर ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के नोएडा में शेयर बाजार में निवेश के जरिए मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगों ने इंजीनियर से रुपये लूट लिए। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 7 May 2024, 1:57 PM IST
google-preferred

नोएडा: नोएडा में कथित तौर पर लाखों रुपये की ठगी का शिकार होने के बाद एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक घटना सोमवार रात उत्तर प्रदेश के रायपुर गांव की है। युवक की पहचान तेलंगाना के निवासी नगुला प्रगति राजू (24) के रूप में हुई है। वह यहां किराए पर रहता था और एक नामी कंपनी में पेशे से इंजीनियर था।

एक्सप्रेसवे थाना की प्रभारी निरीक्षक सरिता मलिक ने का कहना है कि राजू ने सोमवार रात अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने कहा, "जांच में पता चला कि कुछ लोगों ने शेयर बाजार में निवेश के जरिए मुनाफा कमाने का लालच देकर राजू से 12 लाख रुपये की ठगी की थी। मामले की जांच जारी है।"

Published :  7 May 2024, 1:57 PM IST

Related News

Advertisement