हिंदी
महराजगंज: कश्मीरी आतंकी हमले में शहीद हुए महराजगंज जिले के वीर सीआरपीएफ जवान के पैतृक घर पर मातम पसरा हुआ है और शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक जिला मुख्यालय से कोई भी बड़ा अफसर अब तक नहीं पहुंचा है। यही नही कोई जिम्मेदार बड़ा नेता सांसद या विधाय़क भी यहां खबर लिखे जाने तक नहीं पहुंचे हैं. तहसीलदार व बीडियो को भेज कोरम पूरा किया जा रहा है। यह सीएम के आदेशों का सरासर उल्लघंन है। इससे गांव वालों में भारी आक्रोश है।
डाइनामाइट न्य़ूज़ संवाददाता से बातचीत में गांव वालों ने भारी नाराजगी जताते हुए कहा कि टीवी पर समाचार चल रहे हैं कि जिन भी जिलों के वीर जवान शहीद हुए हैं वहां पर रात में जिम्मेदार अफसर पहुंच सांत्वना दे रहे हैं लेकिन महराजगंज में अफसरों को शहीदों की न तो चिंता है और न ही सीएम के आदेशों की।
इससे भड़के गांव वाले अब सीएम को बुलाने की मांग कर रहे हैं।
Published : 15 February 2019, 12:58 PM IST
No related posts found.