
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को कहा कि प्रतिबंधित संगठन ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) के एक संदिग्ध मुख्य प्रशिक्षक को केरल स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी जफर भीमंतविदा देश में 2047 तक इस्लामी शासन स्थापित करने के प्रतिबंधित संगठन की साजिश के संबंध में 2022 में दर्ज किये गए एक मामले में वांछित था।
यह भी पढ़ें: एनआईए तमिलनाडु के कई ठिकानों पर कर रही छापेमारी
अधिकारी ने बताया कि जफर को एजेंसी की एक टीम और केरल के आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) ने उसके कन्नूर स्थित घर से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि वह मामले में गिरफ्तार किया गया 59वां आरोपी है और एनआईए ने अब तक 60 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।
यह भी पढ़ें: बुनियादी आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने के लिए छापेमारी की
एनआईए ने कहा कि जांच में खुलासा हुआ कि जफर पीएफआई के नेटवर्क का हिस्सा था, जो 2047 तक देश में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए गुप्त रूप से संचालित हो रहा था।
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उसके पीएफआई के मुख्य प्रशिक्षक होने का संदेह है। वह पीएफआई सदस्यों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण देने में शामिल था।’’
उन्होंने बताया कि वह पहले हत्या के प्रयास और हमले के मामलों में संलिप्त रहा है।
Published : 12 February 2024, 8:56 PM IST
Topics : arrests Chief Trainer kerala NIA PFI गिरफ्तार नयी दिल्ली पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया मुख्य प्रशिक्षक राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण