
नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने देश के 10 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति कर दी गई है। इनमें से 7 राज्यों में नये राज्यपालों को नियुक्त किया गया है। तीन राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया गया है जबकि इनमें से एक राज्यपाल को एक अन्य राज्य का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
राष्ट्रपति भवन द्वारा शनिवार देर रात 10 राज्यपालों की नियुक्ति व तबादलों से संबंधित अधिसूचना जारी की की गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इसके साथ ही राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम के राज्यपाल पद से हटाकर असम का राज्यपाल बनाया गया है। आचार्य के पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी होगा।
ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम के राज्यपाल का पद सौंपा गया है। विष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है।
असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया अब पंजाब के राज्यपाल होंगे और साथ ही केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक भी होंगे।
राज्यपालों की नई नियुक्तियां:
1. सेवानिवृत्त आईएएस के. कैलाशनाथन (GJ:79) को पुडुचेरी का उपराज्यपाल (एलजी) बनाया गया।
2. हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का गवर्नर बनाया गया।
3. जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का गवर्नर बनाया गया।
4. ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का गवर्नर बनाया गया।
5. संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का गवर्नर बनाया गया।
6. रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का गवर्नर बनाया गया।
7. सी एच विजयशंकर को मेघालय का गवर्नर बनाया गया।
राज्यपालों का तबादला
1. झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार सौंपकर महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
2. असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया। उन्हें चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासक भी नियुक्त किया गया।
3. सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया। उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।
Published : 28 July 2024, 11:29 AM IST
Topics : change Governor Jharkhand President Draupadi Murmu Punjab झारखंड पंजाब बदले राज्यपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू