Caste Census: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा- कांग्रेस शासित राज्यों में कराएंगे जातीय गणना, इंडिया गठबंधन के सपोर्ट पर कही ये बात

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहल गांधी ने पार्टी मुख्यालय में सोमवार को एक प्रेस वार्ता में बड़ा ऐलान किया। राहुल ने कहा की उनकी पार्टी कांग्रेस शासित राज्यों में जातीय गणना करायेगी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 October 2023, 3:39 PM IST

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में विधानसभा की चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्प्रेंस में बड़ा ऐलान किया। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस शासित राज्यों में जातीय जनगणना करायेगी और उसके बाद आर्थिक सर्वे भी कराया जायेगा। राहुल की प्रेस वार्ता जारी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति की सोमवार को हुई बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों में जातीय गणना कराने का फैसला लिया गया है। जातीय गणना पर पार्टी में 4 घंटे चर्चा की गई।

उन्होने कहा कि देश इस समय जातीय गणना चाहता है। इसलिये जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां-वहां जातीय गणना की जायेगी। 

इस मौके पर राहुल गांधी ने उम्मीद जतायी कि इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियां भी जातीय गणना के मुद्दे पर कांग्रेस के साथ आएंगी। उन्होंने कहा कि एक-दो पार्टी हो सकती है, जो इस पर साथ न हों लेकिन अधिकतर पार्टियां उनको समर्थन देंगी। 

उन्होंने कहा कि जातीय गणना जाति और धर्म की बात नहीं है, यह गरीबी की बात है। जातीय गणना के बाद हम आर्थिक सर्वे कराएंगे, जिसके बाद कई तस्वीरें साफ हो जाएंगी।

Published : 
  • 9 October 2023, 3:39 PM IST

No related posts found.