Petrol Diesel Price Hike: तेल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन

डीएन ब्यूरो

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ राजधानी के विजय चौक पर कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी प्रदर्शन में शामिल



नई दिल्ली: देश में लगातार तेजी से बढ़ती पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा आज राजधानी दिल्ली के विजय चौक पर धरना-प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शन के साथ ही कांग्रेस ने आज गुरुवार से केंद्र के खिलाफ 'महंगाई-मुक्त भारत अभियान शुरू किया जो 7 अप्रैल तक जारी रहेगा। 

इस मौके पर राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं और इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है।

हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम को बढ़ाना बंद करें। पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा।
 










संबंधित समाचार