Bharat Jodo Nyay Yatra glimpses: तस्वीरों में देखिये राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के रंग

डीएन संवाददाता

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले तमाम राजनीतिक दल और नेता जहां कई तरह की सियासी गतिविधियों में जुटे हुए है वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कर रही है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखिये राहुल गांधी की इस यात्रा के बारे में और अब तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की खास झलकियां

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खूबसूरत रंग

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 6,713 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है। इस यात्रा के कई रंग देखने को मिल रहे हैं।

जब मणिपुर पहुंचे राहुल गांधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की औपचारिक शुरूआत के लिए रविवार, 14 जनवरी को राहुल गांधी मणिपुर पहुंचे, जहां उनका शानदार स्वागत किया गया।

मल्लिकार्जुन खरगे ने दिखाई हरी झंडी

राहुल गांधा के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर दोनों नेताओं ने तिरंगा फहराया और यात्रा की शुरूआत की।

खोंगजोम युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के मौके पर राहुल गांधी खोंगजोम युद्ध स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

आंग्ल-मणिपुर युद्ध की कहानी

खोंगजोम युद्ध स्मारक 1891 के आंग्ल-मणिपुर युद्ध के शहीदों के सम्मान में बनवाया गया है।

लोगों का मिल रहा साथ

राहुल गांधी की इस यात्रा को कई लोगों का साथ मिल रहा है। राहुल हर दिन समाज के विभिन्न वर्गों के 20 से 25 लोगों से मुलाकात कर रहे है। इसके अलावा वे सार्वजनिक सभाओं को भी संबोधित कर रहे हैं।

नमस्कार असम

गुरूवार को राहुल गांधी की यात्रा नागालेंड से असम पहुंची। असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक जारी रहेगी। राहुल गांधी ने असम पहुंचने लिखा 'नमस्कार असम'

जनता की समस्याएं

राहुल गांधी ने असम पहुंचने पर कहा 'शुक्रिया नागालैंड और अभिनंदन असम'। राहुल गांधी इस यात्रा में लोगों से मिलकर उनकी और क्षेत्र विशेष की समस्याएं भी समझ रहे हैं।

स्वागत के लिए कतार

राहुल गांधी के स्वागत के लिए लोग जगह-जगह कतार में नजर आ रहे हैं। राहुल भी हंसते हुए उनका अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। 23 जनवरी को राहुल गुवाहाटी में लोगों से जनसंवाद करेंगे। 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरने वाली यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।








संबंधित समाचार