Site icon Hindi Dynamite News

#MeToo पर केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने दिया बड़ा बयान.. जानें, क्या कहा

महिलाओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के मामलों को लेकर चल रहे ‘मी टू’ अभियान के बढ़ते हुए मामलों को देखकर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने एक बड़ा बयान दिया है। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट में पढ़ें मेनका गांधी ने क्या कहा।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
#MeToo पर केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने दिया बड़ा बयान.. जानें, क्या कहा

नई दिल्ली: महिलाओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के मामलों को लेकर चल रहे ‘मी टू’ अभियान में सामने आने वाले मसलों की जांच के लिए सरकार मंत्रियों का एक समूह गठित करने पर विचार कर रही है।

यह भी पढ़ें: जानिये, एमजे अकबर के इस्तीफे के बाद क्या बोलीं प्रिया रमानी.. 

मेनका गांधी (फाइल फोटो)

 

सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने पिछले सप्ताह ‘मी टू’ अभियान के दौरान सामने आने वाले मामलों की जांच के लिये एक समिति गठित करने का प्रस्ताव किया था लेकिन सरकार इसमें बदलाव करते हुए ऐसे मामलों की जांच के लिए मंत्रियों का एक समूह बनाने पर विचार कर रही है। यह समूह ‘मी टू’ अभियान से जुड़ी शिकायतों के हर पहलू की पड़ताल करेगा।

यह भी पढ़ें: #MeToo का शिकार बने एमजे अकबर, मंत्री पद से दिया इस्तीफा

सूत्रों के मुताबिक यह मंत्री समूह किसी वरिष्ठ महिला मंत्री के नेतृत्व में बनेगा जो अभियान में उठे सवालों और कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकने के लिए बने कानून-नियमों की कमियों को दूर करने के उपाय सुझायेगा। (य़ूनीवार्ता)
 

Exit mobile version