सोने की कीमतो में आई तेजी.. चांदी हुई सस्ती, जानिए आज का भाव

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बाद में सोने के भाव में आज तेजी आ गई। दूसरी तरफ चांदी का भाव गिर गया। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट मं जानिए आज का भाव..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 December 2018, 4:46 PM IST

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच कम भाव पर स्थानीय जेवराती ग्राहकी आने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार पांच दिन की गिरावट से उबरता हुआ 60 रुपये की मजबूती में 32,060 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया, इस बीच औद्योगिक माँग सुस्त पड़ने से चाँदी 85 रुपये फिसलकर 38,315 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।

यह भी पढ़ें: बाजार में जोरदार तेजी.. सेंसेक्स में 307 और निफ्टी में 83 अंकों की उछाल 

 

यह भी पढ़ें: फिर बढ़े सोने-चांदी के भाव.. जानिये, अब क्या हैं नये रेट 

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर आज 2.50 डॉलर की तेजी के साथ 1,248.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.70 डॉलर की बढ़त में 1,252.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 

Published : 
  • 18 December 2018, 4:46 PM IST

No related posts found.