हिंदी
पटनाः भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह का होली स्पेशल गीत ‘प्राइवेट रोमांस’ रिलीज कर दिया गया है। अक्षरा सिंह ने अपने यू-ट्यूब अकाउंट अक्षरा सिंह पर होली स्पेशल एक गाना ‘प्राइवेट रोमांस’ जारी कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है,‘टिक टॉक पर होली मेरा वायरल करा दो’।
यह भी पढ़ें: होली के मजे को दोगुना कर देगा खेसारी लाल का ये गाना, देख चुके हैं ढाई करोड़ लोग

अब यह गाना, खुद अक्षरा सिंह ने अपने सुरों से सजाया है। इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा,“ ‘प्राइवेट रोमांस’ सभी संगीत प्रेमियों के लिए होली का तोहफा है। इस गाने में कई रंग हैं, जिसमें आप सराबोर हो जायेंगे। मैंने यह गाना बड़े शौक से बनाया है।
यह भी पढ़ें: सेक्सी मूव्स से आम्रपाली दुबे ने लोगों को बनाया दिवाना, वायरल हो रहा ये बोल्ड वीडियो
इसका वीडियो भी शानदार है, जिसे बॉलीवुड टच दिया गया है। यह गाना भोजपुरी संगीत, रैप और जोगीरा का कोलिजन है। प्राइवेट रोमांस का लीरिक्स संतोष पुरी ने बनाया है और संगीत मधुकर आनंद।
Published : 27 February 2020, 5:45 PM IST
Topics : Akshara singh Bhojpuri song Bhojpuri Video Holi Private Romance अक्षरा सिंह प्राइवेट रोमांस भोजपुरी गाना भोजपुरी गाने