हिंदी
महराजगंज: नेपाल जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए बड़ी खबर। अगर आप नेपाल जा रहे हैं तो 2000, 500 और 200 के नोट मत लेकर जाएं। क्योंकि यह भारतीय नोट वहां बंद कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर में शरीर पर बांध रखी थी नोटों की गड्डियां, 58 लाख के साथ पुलिस ने पकड़ा
नेपाल में दो हजार, पांच सौ के बाद अब दो सौ के भारतीय नोटों पर भी नेपाल सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। नेपाल के सूचना व संचार प्राविधिक मंत्री गोकुल बास्कोटा ने काठमांडू में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में भारतीय दो सौ रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

इस घोषणा के बाद अब दो हजार, पांच सौ और दो सौ के भारतीय नोट नेपाल के किसी भी सरकारी, अर्धसरकारी या व्यापारिक संस्थानों में मान्य नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें: एसएसबी ने सीमा पर युवक को पांच लाख की नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा
नकली नोटों के कारण लगा प्रतिबंध
भारतीय नोटों पर लगाए गए प्रतिबंध का कारण नेपाल में लगातार पकड़े जा रहे नकली नोट बताए जा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि नेपाली नागरिकों के पास नकली और असली नोट को पहचानने का कोई भी आधार नहीं है। इससे नकली भारतीय नोटों को पहचाने में काफी कठिनाई होती थी।
Published : 29 June 2019, 8:00 PM IST
No related posts found.