Neha Singh Rathore: ‘यूपी में का बा’ का गायिका नेहा सिंह राठौर का है अम्बेडकर नगर से खास कनेक्शन, जानिए किसकी बनने वाली हैं बहू

यूपी चुनाव 2022 में चुनावी रैप वॉर शुरू हो गया है। इस बीच लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का भोजपुरी गाना ‘यूपी में का बा’ का दूसरा भाग भी आ गया है। वहीं अब नेहा सिंह राठौर का अम्बेडकर नगर कनेक्शन भी सामने आ रहा है। जानिए क्या है वो खास कनेक्शन डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 January 2022, 12:51 PM IST

लखनऊः यूपी में का बा गाने के जरिए विधानसभा चुनाव और आम जनमानस में गायिका नेहा सिंह राठौर ने हचलच मचा दी है। हाल ही में इस गाने का दूसरा पार्ट भी रिलीज हो गया है। 

बता दें कि नेहा सिंह राठोर जल्द ही अम्बेडकर नगर की बहू बनने वाली हैं। नेहा सिंह राठौर जुलाई में अंबेडकरनगर की बहू बनने वाली हैं। बिहार के कैमूर की मूल निवासी नेहा का विवाह जुलाई में अंबेडकरनगर के हीड़ी पकड़िया निवासी सूर्यकांत सिंह के पुत्र हिमांशु से होने जा रहा है। दोनो की सगाई हो चुकी है। 

इसकी जानकारी देते हुए नेहा सिंह ने बताया कि उनकी शादी वैसे जून 2021 में होने वाली थी। पर सास की कोरोना से मृत्यु हो गई। जिस वजह से शादी की डेट को टालना पड़ा। नेहा सिंह राठौर ने बताया कि, सास उषा सिंह (53 वर्ष) को कोरोना वायरस हो गया था। रेमडेसिविर की जरूरत थी। काफी गुहार करने के बाद भी रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं मिला और उनकी मृत्यु हो गई। अब कब शादी होगी, अभी डेट का पता नहीं।

Published : 
  • 28 January 2022, 12:51 PM IST

No related posts found.