हिंदी
चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रविवार देर रात एक ड्रोन मिला। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
रविवार रात 3:40 बजे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अमृतसर के चैन कलां गांव के पास ड्रोन को रोका।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार तलाशी के दौरान एक खेत से चीन में निर्मित ड्रोन मिला।
Published : 4 December 2023, 5:28 PM IST
Topics : drone found India International Border Pakistan अंतरराष्ट्रीय सीमा ड्रोन मिला पाकिस्तान भारत