हिंदी
नई दिल्ली: नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर पूरे देशभर में बबाल मचा है। छात्रों में इसको लेकर गुस्सा फूटा पड़ा है।। उधर राजनीतिक पार्टियों ने भी मामले में विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कांन्फेंस में नीट घोटाले को लेकर निशाना मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सांसद गांधी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था का डिमॉनेटाइजेशन हो गया है। निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था खत्म की जा रही है। हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे। नीट और यूजीसी नेट पेपर लीक हुआ है। नीट एग्जाम के बाद अब नेट परीक्षा में भी धांधली की खबर सामने आ गई है। परीक्षा होने के एक दिन बार नेट की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। नीट परीक्षा पर फैसला आना बाकी है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा के लोगों ने और उनके पेरेंट्स आर्गेनाइजेशन ने कैप्चर कर रखा है। गांधी ने कहा कि जो जिम्मेदार है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि, शिक्षा व्यवस्था का डिमॉनेटाइजेशन किया जा रहा है। निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था को खत्म किया जा रहा है। हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे।
Published : 20 June 2024, 6:44 PM IST
Topics : Modi government NEET Paper Leak Rahul Gandhi नई दिल्ली नीट पेपर धांधली मोदी सरकार राहुल गांधी