हिंदी
नई दिल्लीः रक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि महिला उम्मीदवारों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति देने वाली अधिसूचना अगले साल मई तक जारी की जाएगी।
नेशनल डिफेंस अकादमी में अगले साल मई से महिला कैडेट्स के दाखिले की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में कहा गया कि नडीए प्रवेश परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है और सरकार का प्रस्ताव है कि मई 2022 तक आवश्यक तंत्र तैयार हो जाए, जिस समय तक यूपीएससी को परीक्षा के लिए अगले साल पहली अधिसूचना प्रकाशित करनी होगी। जनवरी 2023 में महिला कैडेटों के पहले बैच की ट्रेनिंग होगी।
महिला कैडेट्स के लिए स्क्वाड्रन बिल्डिंग में रहने के केबिन आदि के इंतजाम के अलावा अर्दली, ड्यूटी अफसर और ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर्स के अलावा प्रशासनिक और अन्य प्रकार की ट्रेनिंग के मानदंड भी बनाए जा रहे हैं।
इनके अलावा अकादमी और खडकवासला के मिलिट्री अस्पताल में गायनिकोलोजिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, स्पोर्ट्स मेडिसिन एक्सपर्ट्स, काउंसलर, नर्सिंग स्टाफ और लेडी एटेंडेंट्स की भी आवश्यकता के मुताबिक भर्ती की जा रही है।
Published : 21 September 2021, 5:06 PM IST
Topics : Defence Ministry Femal Caddets NDA Entrance Exam Supreme Court महिला उम्मीदवार महिला कैडेट्स रक्षा मंत्रालय सुप्रीम कोर्ट