अगर आप चाहते हैं नवरात्रि में मां की कृपा.. तो पहने अलग-अगल दिन..इस रंग के कपड़े

डीएन ब्यूरो

शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो गई है। नवरात्रि के दिनों में रंगों का भी विशेष महत्व है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन से दिन किस रंग का कपड़ा पहनें...

मां दुर्गा

नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है और व्रत भी रखा जाता है। वहीं इन दिनों आप किस रंग के कपड़े पहन रहे हैं यह भी काफी मायने रखता है।

पीले रंग के कपड़े पहने

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर की पूजा करें।

दूसरे दिन हरे रंग के कपड़े पहने

दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

तीसरे दिन ग्रे यानि स्लेटी रंग के कपड़े पहनने

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन ग्रे यानि स्लेटी रंग के कपड़े पहनने का काफी महत्व है।

चौथे दिन नारंगी रंग के कपड़े पहन

चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनने का काफी महत्व है, इसलिए नारंगी रंग के कपड़े पहन कर ही इस दिन पूजा करे।

पांचवे दिन सफेद रंग के कपड़े पहने

पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना काफी शुभ माना जाता है।

छठे दिन लाल रंग का कपड़ा पहने

छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन लाल रंग का कपड़ा पहनकर पूजा करना काफी शूभ माना जाता है।

सातवें दिन नीले रंग का वस्त्र पहने

नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। इस दिन नीलें रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

आठवें दिन गुलाबी रंग का कपड़ा पहने

आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। इस दिन गुलाबी रंग का वस्त्र पहनना काफी शुभ माना जाता है।

नौवें दिन बैगनी रंग के कपड़े पहने

नौवें दिन और आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन बैगनी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।








संबंधित समाचार