Navratri Special: नवरात्रि पर इन ख़ास रंगों के कपड़े पहनकर करें मां की पूजा आराधना

डीएन ब्यूरो

नवरात्रि में नौं दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कौन से दिन किस रंग का वस्त्र धारण कर मां दुर्गा की पूजा आराधना करें।

मां दुर्गा

ऐसा माना जाता है कि अगर आप नवरात्रि के दिन के हिसाब से अगल-अलग रंग का वस्त्र धारण कर माता की पूजा करते हैं वो प्रसन्न होती हैं।

ग्रे रंग का वस्त्र पहने

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा आराधना की जाती है। इस दिन ग्रे रंग के वस्त्र पहनकर ही माता की पूजा करें।

नारंगी रंग का वस्त्र पहने

नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं । इस दिन नारंगी रंग का हरे रंग के कपड़े पहनकर ही पूजा करें, तो ज्यादा शूभ होगा।

सफेद रंग का कपड़ा पहने

नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है । इस दिन आप सफेद रंग की साड़ी पहन कर पूजा कर सकती हैं।

लाल रंग का वस्त्र पहने

नवरात्रि के चौथे दिन माता कूष्मांडा की पूजा किया जाता है। इस दिन लाल रंग की साड़ी पहन सकते हैं।

ब्लू रंग का वस्त्र पहने

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाता है। इस दिन ब्लू रंग के रंग के कपड़े पहनकर आप माता की आराधना कर सकते हैं।

पीला कपड़ा पहने

नरवात्रि के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा की जाती हैं। इस दिन आप पीले रंग के कपड़े में पूजा कर सकते हैं।

हरा रंग का वस्त्र पहने

नवरात्रि के सातवें दिन कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन भक्त हरा रंग का कपड़ा पहन सकते हैं।

मयूर हरा रंग का वस्त्र पहने

नवरात्रि के आठवें दिन मां का महागौर की पूजा होती है। इस दिन मयूर हरे रंग के वस्त्र पहनकर मां की आराधना की जाती है।

बैंगना रंग का कपड़ा पहने

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा आराधना की जाती है। इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।








संबंधित समाचार