नवरात्रि में मां दुर्गा के पसंदीदा 9 भोग..जानें, किस दिन क्या चढ़ाएं

डीएन ब्यूरो

मां दुर्गा के नौ रूपों की अाराधना का पावन पर्व नवरात्रि 10 अक्टूबर से शुरू हो रहा है जो 18 अक्टूबर तक चलेगा। नवरात्रि में मां को खुश करने के लिए भक्त उनको तरह-तरह के भोग लगाते है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में जाने.. मां दुर्गा को क्या पसंद है और किस दिन कौन सा भोग लगाया जाने चाहिये..

मां दुर्गा की पूजा और अलग-अलग भोग

नवरात्र हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। नवरात्र के नौ दिनों में मां के अलग-अलग रुपों की पूजा को शक्ति की पूजा के रुप में भी देखा जाता है। मां दुर्गा को सभी अलग-अलग 9 दिनों में अलग-अलग भोग लगाना चाहिये।

मां शैलपुत्री को पसंद है सफेद चीजें

मां दुर्गा के नौं रूपों में से एक माता शैलपुत्री को सफेद चीजों का भोग लगाया जाता है। मां शैलपुत्री को सफेद चीजें पसंद है इसलिए इस दिन गाय का शुद्ध घी या सफेद चीजों से बनी से बनी भोह लगाने से माता प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आरोग्य का वरदान मिलता है जिससे हर तरह की बीमारी दूर होती है।

मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री, चीनी और पंचामृत का भोग लगाये

नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री, चीनी और पंचामृत का भोग लगाया जाता है। ऐसा करने से लम्बी आयु का आशीर्वाद मिलता है।

मां चंद्रघंटा को दूध या दूध से बनी मिठाई है पसंद

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को दूध या दूध से बनी मिठाई का भोग लगायें। ऐसा करने से मां खुश होती है और भक्तों के दुखों का खात्मा करती हैं।

मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं

नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं और इसे किसी ब्राह्मण को दान कर दें। ऐसा करने से बुद्धि का विकास होने के साथ-साथ निर्णय शक्ति बढ़ती है।

मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाये

नवरात्र के 5वें दिन मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाना चाहिए और यह प्रसाद ब्राह्मण को दे देना चाहिए, ऐसा करने से मनुष्य की बुद्धि का विकास होता है।

मां कात्यायनी को शहद पसंद

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी को मां को शहद का भोग लगाएं, ऐसा करने से आकर्षण शक्त्ति का विकास होगा। मां कात्यायनी देवी के पूजन में मधु का महत्व माना जाता है।

मां कालरात्रि को गुड़ का नैवेद्य करें अर्पित

नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि को गुड़ का नैवेद्य अर्पित करें और उसे ब्राह्मण को दें, ऐसा करने से शोक से मुक्ति मिलती है।

मां महागौरी के लिये चढ़ाएं नारियल

नवरात्र के 8वें दिन मां महागौरी को नारियल का भोग लगाएं। भोग लगाते समय नारियल को सिर से घुमाकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें, ऐसा करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है।

मां सिद्धिदात्री का लगाये आनाजों का भोग

नवरात्रि की नवमी तिथि को विभिन्न प्रकार के अनाजों का भोग लगाएं जैसे- हलवा, चना-पूरी, खीर और पुए आदि।








संबंधित समाचार