हिंदी
नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू ने अपना इस्तीफा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। मालूम हो कि चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने पांचों चुनावी राज्यों के पार्टी अध्यक्ष से इस्तीफा मांगा था।
जब से नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर की कमान संभाली है, तब से ही वो लगातार विवादों में बने हुए है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनके विवाद ने सुर्खियां बटोरी। कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू का तत्कालीन सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ काफी विवाद रहा जो जगजाहिर है।
पंजाब में कांग्रेस की इस शर्मनाक हार के बाद मंगलवार को इस हार का रिव्यू किया गया। इस रिव्यू में अधिकतर नेताओं ने इस हार के लिए तत्कालीन सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी प्रजिडेंट नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ को जिम्मेदार ठहराया है। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस और सोनिया को पंजाब में सिद्धू माडल रास नहीं आया। जिसके चलते कांग्रेस ने सिद्धू से इस्तीफा मांगा। जो उन्होंने आज सोनिया गांधी को सौप दिया।
Published : 16 March 2022, 11:20 AM IST
Topics : assembly elections Congress Navjot Singh Sidhu Punjab Congress President resign इस्तीफा कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब अध्यक्ष विधानसभा चुनाव