अमेठीः राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन ने दी लोहड़ी की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा भूषन और राष्ट्रीय मुख्य सचिव रंजीत वर्मा ने संगठन ओर से सभी देशवासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने डाइनामाइट न्यूज़ से खात बातचीत की।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 January 2020, 5:21 PM IST

अमेठीः लोहड़ी और मकर संक्रांति के मौके पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा भूषन और राष्ट्रीय मुख्य सचिव रंजीत वर्मा ने संगठन ओर से  देशवासियों को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: कानून और शांति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए की गई बैठक, दिए गए खास दिशा-निर्देश

रेखा भूषन राष्ट्रीय अध्यक्ष

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय मुख्य सचिव रंजीत वर्मा ने कहा की हमारे देश में यह त्योहार खुशियों के होते है और एक दूसरे को सदभावना और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। देश में हर दिन एक दूसरे धर्मों के लिये जो नफरत की दीवार बनती जा रही है, इससे हम और देश चिंतित है, क्योंकि हमारा भारत तो सभी धर्मों को एक नजर से देखता है। सभी त्योहार हम मिल जुल कर मनाते हैं। 

यह भी पढ़ेंः उपराष्ट्रपति ने लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं, दिनकर की कविता का किया उल्लेख

रंजीत वर्मा राष्ट्रीय मुख्य सचिव

साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोगों को साथ मिलकर हर त्योहार मनाए और दिलों से नफरत को दूर करें। बाहरी ताकतें जितना भी जोर लगा लें हमें बांटने का, मगर हम एक थे, एक है और एक ही रहकर अपने देश की संस्कृति को दुनिया के कोने कोने तक पहुंचाए। क्योंकि राष्ट्र हित सर्वोपरि और सर्वोत्तम है।

Published : 
  • 13 January 2020, 5:21 PM IST