NASA को मिली बड़ी कामयाबी, चंद्रमा की सतह पर पानी की खोज से इस चीज में मिलेगी मदद

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी (नासा)ने चांद की सतह पर पानी की खोज की है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 October 2020, 10:34 AM IST

नई दिल्ली: अंतरिक्ष एजेंसी नासा को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी (नासा)ने चांद की सतह पर पानी की खोज की है। बता दें कि नासा की स्ट्रेटोस्फेरिक ऑब्जरवेटरी फॉर इन्फ्रारेड एस्ट्रोनॉमी (सोफिया) ने यह महत्वपूर्ण खोज की है। 

भविष्य में होने वाले मानव मिशन को मिलेगी मजबूती

सबसे बड़ी बात ये है कि नासा ने चांद की सतह पर पानी की खोज ऐसे जगह पर की गई है, जहां सूरज की किरणें सीधे पड़ती है। नासा के खोज से चंद्रमा पर भविष्य में होने वाले मानव मिशन को बड़ी ताकत मिलेगी। इसके साथ ही इसका उपयोग ईंधन उत्पादन में भी किया जा सकेगा। 

खगोल भौतिकी विभाग के निदेशक पॉल हर्ट्ज़ ने कही कई बातें

इसी बारे में बात करते हुए नासा मुख्यालय में विज्ञान मिशन निदेशालय में खगोल भौतिकी विभाग के निदेशक पॉल हर्ट्ज़ ने कई बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि 'हमारे पास पहले से ही इस बात के संकेत थे कि चंद्रमा की सतह पर सूर्य की ओर पानी मौजूद हो सकता है। आगे उन्होंने कहा कि 'यह खोज चंद्रमा की सतह की हमारी समझ को चुनौती देती है, इससे साथ ही इससे हमें और गहन अंतरिक्ष अन्वेषण करने की प्रेरणा मिलती है।''

Published : 
  • 27 October 2020, 10:34 AM IST