Narayanpur: नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में टैंकर, मशीन और ट्रैक्टर वाहनों को किया आग के हवाले

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही मिक्सिंग मशीन, पानी टैंकर और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 2 February 2024, 5:39 PM IST
google-preferred

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही मिक्सिंग मशीन, पानी टैंकर और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुरुषनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत झारावाही और जीवलापदर गांवों के बीच बृहस्पतिवार शाम को हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: नक्सली मुठभेड़ में शहीदों के परिजनों को सरकार देगी 10-10 लाख रुपये

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हथियारबंद नक्सलियों के एक समूह ने राज्य की राजधानी से 300 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित सड़क निर्माण स्थल पर धावा बोल दिया और श्रमिकों को काम बंद करने की धमकी दी।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद नक्सलियों ने पानी टैंकर के साथ एक मिक्सिंग मशीन और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि आगजनी की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार सुबह एक पुलिस दल को घटनास्थल पर भेजा गया और नक्सलियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक घायल 

सात जिलों वाले बस्तर डिवीजन में नक्सली अक्सर सुरक्षा बलों पर हमले करके, वाहनों और मशीन को नुकसान पहुंचाकर सड़क निर्माण को बाधित करने की कोशिश करते हैं।

राज्य के सुकमा जिले के टेकलगुडेम गांव के पास नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान शहीद हो गए और 15 अन्य घायल हो गए। बृहस्पतिवार को दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।

Published : 
  • 2 February 2024, 5:39 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement