
महराजगंज: मेरी कोशिश है कि जिले की पांचों विधानसभा में बूथ स्तर पर समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान को जोर-शोर से चलाया जाये, इसमें सपा के एक-एक कार्यकर्ता को कड़ी मेहनत करनी होगी। यह कहना है समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी और रसड़ा विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार रहे महेन्द्र चौहान का।
बुधवार को वे महराजगंज जनपद मुख्यालय के दौरे पर थे। यहां उन्होंने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में कहा कि पूरे जिले में सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों में उत्साह है। जनता सपा की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को मजबूती से चलाने के बाद नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव में योग्य उम्मीदवारों को मौका दिया जायेगा।
श्री चौहान सबसे पहले पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे और यहां पर सभी से संवाद किया। इसके बाद सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत की गयी। यहां उनका स्वागत निवर्तमान जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन और पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने किया।
इसके बाद सदस्यता प्रभारी ने शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंच पार्टी के वरिष्ठ नेता और 317, सिसवा विधानसभा के निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष विद्यासागर यादव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। गौरतलब है कि बीते दिनों एक सड़क दुर्घटना में श्री यादव का पैर फ्रैक्चर हो गया था।
इसके बाद जिला सदस्यता प्रभारी महेन्द्र चौहान मुख्य चौराहे स्थित उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और 317, सिसवा विधानसभा के सपा प्रत्याशी रहे सुशील कुमार टिबड़ेवाल के कैंप कार्यालय पर पहुंचे। यहां श्री चौहान का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद श्री चौहान ने पूर्व मंत्री श्री टिबड़ेवाल को सदस्यता के नवीनीकरण की रसीद दी। इसके बाद उन्होंने सिसवा विधानसभा के सदस्यता अभियान की बूथवार विस्तृत समीक्षा की।
श्री चौहान के साथ पूरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा के प्रमुख नेता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रुप से सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पनियरा विधानसभा के सपा प्रत्याशी रहे कृष्णभान सिंह उर्फ किसान सिंह सैंथवार, परशुराम निषाद, विजय यादव, सत्यपाल यादव, संजय यादव, सिसवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष महातम यादव, जिला महासचिव दीपू यादव, भोला यादव, आमिर खान, रामलाल यादव, उत्री चंद यादव, महातम यादव, निचलौल ब्लाक के निवर्तमान अध्यक्ष सुनील मद्धेशिया, निवर्तमान जिला सचिव राकेश सिंह रिंकू, निवर्तमान जिला सचिव कुंदन सिंह, ऋृषभ ओझा, रोशन मद्धेशिया, शैलेश सुल्तानिया, श्याम सुंदर गुप्ता, राधेश्याम मौर्या, विनोद यादव, बोनी शेख, विजय जायसवाल, अशरार अहमद, रेहान अली, कैलाश प्रजापति, सतीश यादव, भोजराज साहनी, राकेश यादव, मनोज पांडेय, शेषराज यादव, तय्यब अंसारी, अभिनंदन पांडेय, आलोक यादव, शमशाद आलम, सूरज मद्धेशिया, मृत्युंजय सिंह सैंथवार, विमलेश पटेल आदि मौजूद रहे।
Published : 3 August 2022, 7:32 PM IST
Topics : Maharajganj Mahendra Chouhan Sushil Kumar Tibrewal महराजगंज महेन्द्र चौहान सदस्यता अभियान समाजवादी पार्टी सुशील कुमार टिबड़ेवाल