
मुज़फ्फरनगर: यूपी में लूटपाट और हत्या की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आये दिन बदमाशो के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। मुज़फ्फरनगर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां शादी की सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई।
रात करीब 10 बजे मेरठ के दौराला क्षेत्र में मटौर गांव के पास कुछ बदमाशों ने शादी के बाद दुल्हे के साथ ससुराल जा रही दुल्हन की कार रुकवा ली। इसके बाद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर सभी को गाड़ी से नीचे उतरवा दिया और दुल्हन के सारे जेवरात लूट लिये। इसके बाद बदमाशों ने दुल्हन के सिर में गोली मार दी, जिससे दुल्हन की मौत हो गई। घटना के बाद बदमाश दुल्हन को नीचे फेंककर नई कार लूटकर मुजफ्फरनगर की तरफ फरार हो गए। इस घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड जिंदा पीर इलाका निवासी बाबू का निकाह दादरी के गांव नाहल निवासी फरमान से हुआ था। निकाह के बाद दूल्हा, दुल्हन, दूल्हे के बहनोई सलमान, उनका बेटा अम्मात और बहन के साथ सभी लोग स्विफ्ट डिजायर कार से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे, रास्ते में बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Published : 28 April 2018, 10:06 AM IST
Topics : गोली मारकर हत्या तंमचे की नौक दुल्हन मुजफ्फरनगर लूटपाट